आज़ादी का अमृत महोत्सव
Events
Gallery
Information Bulletin 2022-23

Events - Azadi Ka Amrit Mahotsav

 राष्ट्रीय वेबिनार - स्वतंत्र भारत का आर्थिक विकास का आयोजन

राष्ट्रीय वेबिनार - स्वतंत्र भारत का आर्थिक विकास का आयोजन

  • जिला : रीवा
  • श्रेणी : उपलब्धियां
  • विभाग : उच्च शिक्षा
  • उपविभाग : अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय - रीवा
  • गतिविधि का तरीका : ऑनलाइन
  • गतिविधि का प्रकार : सार्वजनिक भागीदारी
  • प्रारंभ तिथि : 24-07-2022
  • समाप्ति तिथि : 24-07-2022

 

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2022 को एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया । जिसका विषय था - स्वतंत्र भारत का आर्थिक विकास'। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. ए.डी. एन बाजपेयी कुलपति अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. श्रीमती मृणालिनी फडणवीस, सोलापुर विश्वविद्यालय सोलापुर थी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. शैलेष चौबे, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य ने की। कार्यक्रम के संयोजक आजादी के अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी श्री नलिन दुबे थे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. सुरेन्द्र सिंह परिहार ने तथा आभार प्रदर्शन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अतुल पाण्डेय ने किया। यह कार्यक्रम ऑन लाईन मोड पर था जिसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, शोधार्थी एवं छात्र-छात्रायें ऑन लाईन रूप से अपनी सहभागिता दी।

1659186524 24 JULY BANNER